Monday, October 19th, 2026

रिहाना की शेयर की टॉपलेस तस्वीर, भगवान गणेश का पेंडेट देख भड़के राम कदम

लंदन
हॉलिवुड ऐक्ट्रेस और पॉप स्टार रिहाना एक बार फिर इंडियन मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। सुर्खियां बटोरने की वजह इस बार किसान आंदोलन नहीं बल्कि उनकी सेमी न्यूड तस्वीर है, जिसमें उनके गले में भगवान गणेश के लॉकेट पर लोगों को आपत्ति हो रही है। बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने भी ट्वीट कर रिहाना की इस तस्वीर पर आपत्ति जताई है।

हाल ही में दिल्ली में किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट कर चर्चा में रही हैं इंटरनैशनल स्टार रिहाना। रिहाना इस बार अपने विवादित ट्वीट को लेकर खबरों में हैं, जिसमें वह टॉपलेस नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में रिहाना के गले की चेन में भगवान गणेश का लॉकेट नजर आ रहा है। रिहाना ने अपनी यह तस्वीर खुद सोशल अकाउंट पर शेयर की है। सोशल मीडिया पर यूजर्स रिहाना की इस तस्वीर पर जमकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

 

#स्टार रिहाना

Source : Agency

पाठको की राय